5 सितंबर 2015 - 16:32
जर्मनी और आस्ट्रिया सीरियाई शरणार्थियों को पनाह देने के लिए तैय्यार।

कई दिनों तक हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट के केन्द्रीय रेलवे स्टेशन कई दिनों का समय गुज़ारने के बाद हज़ारों शरणार्थी, हंग्री से मिलने वाली आस्ट्रिया की सीमा पर पहुंच रहे हैं।

कई दिनों तक हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट के केन्द्रीय रेलवे स्टेशन कई दिनों का समय गुज़ारने के बाद हज़ारों शरणार्थी, हंग्री से मिलने वाली आस्ट्रिया की सीमा पर पहुंच रहे हैं।  
अबतक 4000 पलायनकर्ता पहुंच चुके हैं और आशा है कि 10000 अन्य शरणार्थी यहां बहुत जल्द पहुंच जाएंगे।  यह परिवर्तन उस समय आया जब ऑस्ट्रिया के चांसलर वर्नेर फेमन ने शनिवार को तड़के कहा कि ऑस्ट्रिया और जर्मनी कुछ समय में आपात स्थिति के कारण हंग्री की सीमा पर पहुंचने वाले हज़ारों प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार हो गए हैं।
फेमन ने कहा कि वे हंग्री की सीमा पर बनी हुई आपात स्थिति के कारण ऐसा करने के लिए प्रेरित हुए हैं। हंग्री ने शुक्रवार को कहा था कि उसने शरणार्थियों से भरी बसों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। यह शरणार्थी बुडापेस्ट के मुख्य रेलवे स्टेशन पर कई दिनों तक फंसे होने के बाद ऑस्ट्रिया की सीमा पर पहुंचे थे।  जर्मन चान्सलर ने भी शरणार्थियों को स्वीकार करने की घोषणा की है जबकि पहले जर्मनी पहले भी सीरियाई शरणार्थियों को शरण दे चुका है।